July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

सरयू राय कप (सीजन-1) 11-12 अप्रैल को, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

जमशेदपुर। को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन किया जाएगा। यह दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में हेमंत पाठक, साहेब बाग्ती और शंभु नाथ की प्रमुख भूमिका है, जबकि स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय इस आयोजन के संरक्षक हैं। मंगलवार को टूर्नामेंट का पोस्टर और टी-शर्ट जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

मीडिया से बातचीत के दौरान आशुतोष राय ने बताया कि इस टूर्नामेंट की योजना पिछले कई महीनों से बनाई जा रही थी, जिसकी अब आधिकारिक शुरुआत हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक टीम के लिए एंट्री फीस 3500 रुपये निर्धारित की गई है।

पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 31,000 रुपये और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद दिए जाएंगे।

टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों का पालन किया जाएगा। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए बाहर के अंपायर नियुक्त किए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 ओवर का खेला जाएगा।

इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रसाद, पिंटू सिंह, करण सिंह सहित अन्य आयोजनकर्ता उपस्थित थे।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading