गोड्डा में बीएड छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में घर में घुसकर वारदात, 3 गिरफ्तार

गोड्डा: जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक बीएड छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पथरगामा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बुधवार रात 24 वर्षीय नीरज कुमार (पिता: इंद्रदेव यादव) को घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला गया।

बताया जा रहा है कि नीरज हाल ही में ग्वालियर से परीक्षा देकर लौटे थे। घटना के समय वह घर में अकेले थे। रात करीब 10 बजे तीन आरोपी पुरानी जमीन विवाद की रंजिश में उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने नीरज के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और बेरहमी से हथौड़े से हमला किया। सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नीरज गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। उन्हें पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता इंद्रदेव यादव ने कहा, “मेरा बेटा पढ़ाई में तेज था, उसका उज्ज्वल भविष्य था। आरोपियों ने सब कुछ खत्म कर दिया।” परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मनीषा कुमारी ने बताया कि घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर हुई है। सभी आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हथौड़े से लगी गंभीर चोटों को ही मौत का कारण बताया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत