बिष्टुपुर में हजरत चूना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, भव्य तैयारियां पूरी

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित आसताना रहीमिया में ताजदार-ए-विलायत हज़रत बादशाह अब्दुर रहीम शाह उर्फ चूना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 57वां सालाना उर्स मुबारक 7 से 10 अप्रैल 2026 तक बड़े ही अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर दरगाह शरीफ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उर्स का आगाज़ 7 अप्रैल, मंगलवार को सुबह 8 बजे कुरानख्वानी से होगा। 8 अप्रैल, बुधवार को नमाज़-ए-इशा के बाद उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी। 9 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 10 बजे चादर व संदल गश्त होगी, 1 बजकर 20 मिनट पर चादरपोशी और दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का एहतमाम किया जाएगा। 10 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लंगर-ए-आम का आयोजन होगा। वहीं रात 9 बजे महफिल-ए-शमा का शानदार आयोजन किया जाएगा, जिसमें नुसरत कादरी कव्वाल एंड पार्टी (राजस्थान) और गुलाम वारसी कव्वाल एंड पार्टी (उत्तर प्रदेश) अपनी सूफियाना पेशकश से समां बांधेंगे।

इस उर्स मुबारक में मुल्क के मुख्तलिफ हिस्सों से मशहूर उलमा-ए-कराम और कारी तशरीफ ला रहे हैं, जिनमें मौलाना हाफिज कमरूज्जमां नूरी (भागलपुर), मौलाना हफीजुद्दीन साहब, हज़रत मौलाना मोहम्मद इजहार अहमद (इमाम, बिष्टुपुर जामा मस्जिद), कारी मोहम्मद कलीम कैसर (जुगसलाई), मौलाना मुश्ताक अहमद, कारी हाफिज़ इसहाक अंजुम, कारी अबरार कैसर और हाफिज़ हस्सान मोहम्मद (कोलकाता) शामिल हैं।

दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस.एम. कुतुबुद्दीन ने तमाम अकीदतमंदों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उर्स मुबारक में अदब-ओ-एहतिराम का खास ख्याल रखा जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

सरकार के प्रतिबंध के बाद अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिशों के बाद परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से पूरे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की...

वोटर लिस्ट से गलत तरीके से नाम न हटे, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। मुंबई कांग्रेस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत