युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह अत्यंत चिंताजनक है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचकर घायल युवती से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधायक सरयू राय फिलहाल शहर से बाहर हैं, लेकिन उनके लौटते ही वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

इस प्रतिनिधिमंडल में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सूरज यादव, चुन्नू भूमिज और अतुल सिंह शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत