झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी, जिसकी समयावधि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को हॉल टिकट डाक या अन्य ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजा जाएगा।

जमशेदपुर समेत 6 जिलों में परीक्षा

JPSC द्वारा परीक्षा का आयोजन राज्य के 6 जिलों—रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर—में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

झारखंड पात्रता परीक्षा मेंहोंगे दो पेपर :

  • पहला पेपर: 50 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • दूसरा पेपर: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

दोनों पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पहला पेपर शिक्षण एवं शोध क्षमता पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर विषय आधारित रहेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है, इसलिए अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की इस परीक्षा में लाखों परीक्षार्थी शामिल होते हैं। महीनों नहीं, वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी में परीक्षार्थी लगे रहते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स और हथियारों के खतरे से निपटने के लिए सीमा जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए

अगरतला, 6 जून (आईएएनएस)। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आवाजाही को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री...

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

सभी धर्मों का हो सम्मान, जबरन धर्मांतरण को हतोत्साहित किया जाए : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को धर्मस्थल से कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्थंगडी में स्थित सिरी मातृश्री...

1000 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार: एडिशनल सीपी

सूरत, 2 जून (आईएएनएस)। गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने वराछा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा में हुई 50 लाख रुपए की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत