सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो गया। इस अवसर पर नगर स्थित भैरव शाल में विशेष पूजा-अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और कला जगत की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

पूजा की शुरुआत यजमान के रूप में एसडीओ अभिनव प्रकाश ने की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, राजकीय छऊ कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि तथा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पूर्व निदेशक तपन पट्टनायक भी उपस्थित रहे।

पूजा के बाद छऊ नृत्य की जननी मानी जाने वाली ‘परिखण्डा’ शैली का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। कलाकारों की ऊर्जा, तालमेल और पारंपरिक शस्त्र संचालन की अद्भुत कला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि चैत्र पर्व हमारी आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सरायकेला की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है। वहीं, तपन पट्टनायक और सुदीप कवि ने भी इस पर्व की सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

भैरव शाल में आयोजित इस पूजा के साथ ही पूरे क्षेत्र में चैत्र पर्व की धूम शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में विभिन्न छऊ नृत्य मंडलियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने बुधवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत