महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) के सिलिंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण की गई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष और अस्थिरता के चलते वैश्विक तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इसी वैश्विक दबाव के कारण घरेलू स्तर पर गैस की कीमतों को बढ़ाना पड़ा है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी कीमतों में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, यानी मात्र एक महीने के अंतराल में व्यापारिक गैस के दाम 300 रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं।

खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं : कमर्शियल गैस के महंगे होने से रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना और अन्य खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल किसी बदलाव की खबर नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो आजादनगर में गणगोर स्वीट्स के पास दो युवकों ने खुलेआम लहराए हथियार, मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

पत्नी की सरेआम पिटाई कर रहा था आरोपी, जुटने लगी भीड़ तो डराने को लहराए हथियार, कुछ युवकों ने पकड़ने की कोशिश तो हो...

जमशेदपुर के सुंदरनगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, औजार व नकदी बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत