सरायकेला जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगा जिला प्रशासन

उप विकास आयुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शनिवार सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला, शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला स्थापना दिवस 4 अप्रैल को शानदार तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, विकास मेला और शाम 6 बजे जिला खेल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 4 अप्रैल को नगर भवन, सरायकेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा निर्धारित की गई। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से जिले की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया गया। जिला स्थापना दिवस को जिले के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से करने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि 4 अप्रैल को अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सजावट सुनिश्चित करें। साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक-चौराहों की साफ-सफाई तथा विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

मुख्य कार्यक्रम स्थल नगर भवन, सरायकेला सभागार में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया।

बैठक में निदेशक, डीआरडीए डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सभी नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा विभिन्न कार्य एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर...

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत