August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन की घोषणा के बीच अब अन्य दलों के नेता भी सक्रिय हो गए हैं और मुद्दे को लेकर अपनी-अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं।

सोमवार को जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग की ओर से साकची स्थित जेएनएसी गोलचक्कर के पास एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विभाग के अध्यक्ष चिन्ना राव ने किया। इससे पहले जमशेदपुर के सांसद भी रेल मंत्री से मुलाकात कर ट्रेनों के समय पर परिचालन का भरोसा मिलने की बात कह चुके हैं।

धरना-प्रदर्शन ट्रेनों के संचालन में लगातार हो रही अव्यवस्था और लेटलतीफी के विरोध में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कांग्रेस नेता विजय यादव ने कहा कि चांडिल से जमशेदपुर जैसी कम दूरी तय करने में पैसेंजर ट्रेन को करीब चार घंटे का समय लग रहा है, जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह दूरी मात्र आधे घंटे में पूरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रेलवे की लापरवाही का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि ट्रेनों के समय में सुधार किया जाए, परिचालन व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading