August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर पत्थरबाजी

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में अपराधियों का आतंक : साल्डीह बस्ती में फायरिंग और हमले से दहशत, बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर पत्थरबाजी

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के साल्डीह बस्ती में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 25 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने गोली चलाने और चापड़ से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान बस्तीवासियों और हमलावरों के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे हथियारों से लैस अपराधी बस्ती में पहुंचे और अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पत्थरबाजी की और पिस्तौल से फायरिंग की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद वे मौके से फरार हो गए।

घटना में शामिल आरोपियों में आलोक, छुटु महतो, गोविंदा, प्रेम बच्चा, चंदन बच्चा, सुदेश लंबू, सागर महतो, पवन महतो, राजू कुमार, रवि नायक, शुभम महंती समेत अन्य शामिल बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की। आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये युवक अक्सर नशे की हालत में बस्ती में आकर लोगों को डराते-धमकाते हैं और जानलेवा हमले की कोशिश करते हैं। गुरुवार को भी फरसा से किए गए हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ था।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। साल्डीह बस्ती की इस घटना के बाद लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है और उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे युवकों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद ऐसे मनचलों पर सख्ती नहीं बरत रही है, नतीजा उनलोगों को भुगतना पड़ रहा है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading