जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल की रात सुंदरनगर थाना क्षेत्र में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे, हालांकि आरोपी चोरी करने में असफल रहा। वहीं एक पान दुकान का ताला काटकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए विष्णु मुर्मू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से 1,300 रुपये नकद के साथ लोहे का कटर और प्लास बरामद किया है।
इस संबंध में अजित मुंडा, थाना प्रभारी सुंदरनगर ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।
