हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए दोषी भाजपा नेताओं को फांसी की सजा देने की मांग की।

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोषियों को फांसी देने की मांग

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने हजारीबाग की घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

भाजपा पर साजिश का आरोप

मीडिया से बातचीत में बागराई मार्डी और प्रमोद लाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग की घटना के बाद भाजपा नेताओं ने झारखंड बंद का आह्वान कर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन अब वही नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

पुलिस कार्रवाई का स्वागत

झामुमो नेताओं ने हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों की निर्मम हत्या के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सियासी बयानबाजी तेज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झामुमो और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी माहौल और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

चाकुलिया के मुराठाकुरा गांव में सबर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही छानबीन

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत के मुराठाकुरा गांव में बीती रात 21 वर्षीय युवती समरिका सबर ने अपने घर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत