देवघर मौजा में कांदरा मांझी को जमीन पर दिलाया गया कब्जा, बिरसा सेना की कार्रवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पास स्थित देवघर मौजा में जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को बिरसा सेना ने हस्तक्षेप करते हुए कांदरा मांझी को उनकी भूमि पर दोबारा कब्जा दिलाया। यह जमीन विवाद लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा के दोनों मांझी बाबा और मांझी परगना महाल द्वारा पहले ही धनाई मुर्मू उर्फ कांदरा मुर्मू के पक्ष में फैसला सुनाया जा चुका था। इसके बावजूद रोमन मुर्मू, उसके भाई बिसू मुर्मू और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर बाहरी भूमि माफिया के साथ मिलकर खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088, करीब 1 एकड़ 25 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।

आरोप है कि रोमन मुर्मू, बिसू मुर्मू और उनके पुत्र लालू मुर्मू, मनिक मुर्मू, किसू मुर्मू व सुनाराम मुर्मू ने ग्राम सभा और मांझी परगना महाल के निर्णय की अनदेखी करते हुए जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया था।

स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को देवघर के ग्रामीणों और बिरसा सेना ने एकजुट होकर ग्राम सभा एवं मांझी परगना महाल (असनबानी तोरोप) के निर्णय को लागू कराया और कांदरा मुर्मू को उनकी जमीन पर पुनः कब्जा दिलाया।

इस दौरान बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा कि यदि कोई ग्राम सभा और पारंपरिक व्यवस्था के निर्णयों की अवहेलना कर आदिवासियों की जमीन पर बाहरी लोगों को बसाने की कोशिश करेगा, तो संगठन कड़ी कार्रवाई करेगा।

मौके पर जामुदा, रैयत धनाई मुर्मू, सरकार मुर्मू, रेवती मुर्मू सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गुड फ्राइडे पर जमशेदपुर श्रद्धा में डूबा, गिरजाघरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : जमशेदपुर : Good Friday के पावन अवसर पर जमशेदपुर में विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान...

टाटा स्टील ने सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (SHE)एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन ने जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के...

जमशेदपुर : प्रतिष्ठित SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का छठा संस्करण जमशेदपुर वर्क्स स्थित स्टीलिनियम हॉल में आयोजित किया गया। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2020...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत