July 26, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
बिजनेस

टाटा स्टील ने सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (SHE)एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन ने जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर दिया जोर

टाटा स्टील ने सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (SHE)एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन ने जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर दिया जोर

जमशेदपुर : प्रतिष्ठित SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का छठा संस्करण जमशेदपुर वर्क्स स्थित स्टीलिनियम हॉल में आयोजित किया गया। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2020 में एक निष्पक्ष और न्याय संगत कार्यस्थल को बढ़ावा देने के साथ ही जिम्मेदारी और जवाबदेही पर जोर देने की प्रतिबद्धता के साथ, SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स की शुरुआत की थी।

इन पुरस्कारों की परिकल्पना ऐसे मंच के रूप में की गई थी, जहाँ सेफ्टी, हेल्थ और एनवायरनमेंट के क्षेत्र में समर्पण और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जा सके।

यह पहल टाटा स्टील की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिसके तहत कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को एक नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचानते और सशक्त करते हुए इन मूल्यों को बनाए रखने पर बल दिया जाता है।

इस अवसर के मुख्य अतिथि टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील थे। कार्यक्रम में टाटा स्टील नीदरलैंड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) आकाश लैचमैन का एक वर्चुअल संबोधन सत्र भी शामिल था, जिसमें उन्होंने नेतृत्व व्यवहार, जोखिम का पूर्वानुमान और मानव-केंद्रित प्रणालियों के माध्यम से सुरक्षा संस्कृति को सशक्त बनाने पर वैश्विक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।

समावेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में अब “वेलनेस लीडर अवॉर्ड्स” को शामिल किया गया है, ताकि विभिन्न विभागों में स्वास्थ्य प्रदर्शन में निरंतर सुधार को प्रोत्साहित किया जा सके।

कार्यक्रम की शुरुआत “ज़ीरो हार्म” पर सेफ्टी कॉन्टैक्ट के साथ हुई, जिसके बाद सेफ्टी, हेल्थ एवं सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल ने उद्घाटन भाषण दिया।

उन्होंने सुरक्षा और पर्यावरणीय जोखिमों को समाप्त करने में निरंतर क्रियान्वयन, व्यक्तिगत जवाबदेही और नेतृत्व की प्रतिबद्धता की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि संगठन कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्टर वर्कफोर्स के बीच दैनिक निर्णय-प्रक्रिया में SHE को समाहित करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है।

मुख्य अतिथि टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, टाटा स्टील ने संगठन की जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया और सभी परिचालनों में कड़े पर्यावरणीय मानकों के पालन के साथ-साथ समग्र कल्याण की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा और पर्यावरण केवल अनुपालन तक सीमित न रहकर व्यवहार का हिस्सा बनें, जो प्रत्येक व्यक्ति के कार्यों और संगठन की संस्कृति में गहराई से समाहित हों।

सभा को संबोधित करते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने पुरस्कारों के निरंतर विकास पर प्रकाश डाला और समावेशन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स और वेंडर पार्टनर्स को सुरक्षा उत्कृष्टता के महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में देखा जाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संगठन की सुरक्षा उत्कृष्टता की यात्रा में ट्रेड यूनियन की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीनियर लीडर्स (IL1s), सहायक कंपनियों के एमडी, चीफ, यूनियन प्रतिनिधि, पुरस्कार विजेता, फाइनलिस्ट, सेफ्टी प्रोफेशनल्स और वेंडर पार्टनर्स की भागीदारी रही। यह सहभागिता टाटा स्टील की एक सुरक्षित, स्वस्थ और अधिक सतत भविष्य की दिशा में सामूहिक यात्रा को और मजबूत करती है।

यह कार्यक्रम सेफ्टी, हेल्थ एवं सस्टेनेबिलिटी के वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल तथा चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 के विजेता:

वेंडर पार्टनर अवॉर्ड्स

सेफ्टी इवेंजेलिस्ट (वर्कर):

* मोहम्मद सुभानी अंसारी, नरबोद कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, TSJ

* मैया देवी टुडू, द आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी, TSJ

* अनंतराम गगराई, यूनाइटेड इन्फ्राकोर लिमिटेड, RM – FAP जोडा

सेफ्टी इवेंजेलिस्ट (सुपरवाइज़र):

* सैकत घोष, एस.एस.ई. कॉन्ट्रैक्ट्स प्रा. लि., TSM

* रवि कुमार, मुन्ना खान, RM डिवीजन – सिजुआ ग्रुप

* राहुल मलाकर, आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया लिमिटेड, TSG

एपेक्स सेफ्टी टॉर्चबेयरर (लार्ज वेंडर श्रेणी):

मेसर्स कार्तिकेय इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन, एसेट एवं एनर्जी मैनेजमेंट

एपेक्स सेफ्टी टॉर्चबेयरर (स्मॉल वेंडर श्रेणी):

मेसर्स क्वेकर केमिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ऑपरेशन TSJ एवं एसेट एवं एनर्जी मैनेजमेंट

फ्रंटलाइन लीडर्स अवॉर्ड्स

सेफ्टी इवेंजेलिस्ट (NOPR):

* श्वेता कुमारी गुप्ता, एसेट एवं एनर्जी मैनेजमेंट, जूनियर इंजीनियर – III (इलेक्ट्रिकल)

* अविजीत गोराई, TSK, जूनियर इंजीनियर – III

* बिनीत प्रकाश, कोक प्लांट्स TSJ, जूनियर इंजीनियर – I (ऑपरेशंस)

सेफ्टी इवेंजेलिस्ट (OPR):

* राजीव कुमार, रॉ मटेरियल, सीनियर मैनेजर मेंटेनेंस, सिजुआ

* मनीष कुमार, A&EM, सीनियर एरिया मैनेजर, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस

* राकेश कुमार शॉ, M&S FP (ट्यूब डिवीजन), असिस्टेंट मैनेजर, पिकलिंग एवं गैल्वनाइजिंग, ST मिल

ग्रुप अवॉर्ड्स

* एपेक्स सेफ्टी टॉर्चबेयरर: OMQ खोंदबोंद, रॉ मटेरियल डिवीजन

* बेस्ट ऑफ द बेस्ट डिपार्टमेंट 5S एवं विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट: CRM खोपोली

* वेलनेस लीडर अवॉर्ड:

a. विजेता – FM मैकेनिकल, एसेट एवं एनर्जी मैनेजमेंट

b. प्रथम उपविजेता – H ब्लास्ट फर्नेस, TSJ

c. द्वितीय उपविजेता – लॉजिस्टिक ऑपरेशन, TSK

* एनवायरनमेंट एक्सीलेंस ग्रीन अवॉर्ड (विजेता): कोक प्लांट्स, टाटा स्टील जमशेदपुर।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading