माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो गया। उनका असली नाम प्रशांत बोस था। जेल में बंद बोस की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सही-सही कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

इधर उनके शव को लेने भी कोई नहीं पहुंचा। बीते लगभग 40 वर्षों तक माआेवादी संगठन के थिंक टैंक रहे किशन का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रशासन ही शनिवार को उनका दाह संस्कार करेगा। परिवार में उनका कोई नहीं है।

कांड्रा टोल ब्रिज के पास 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा टोल ब्रिज के पास प्रशांत बोस को 12 नवंबर 2021 को पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उन पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 200 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड रहा था।

पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने में रही भूमिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशांत बोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची थी। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जांच अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि पुणे में भीमा कोरेगांव हिंसा और पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने में प्रशांत बोस की भूमिका थी। एनआईए की चार्जशीट में भी प्रशांत बोस का नाम सामने आया था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 30 कांग्रेसी नेताओं की हत्या में उसकी भूमिका थी।

सांस लेने में गंभीर समस्या के बाद मौत

जेल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे प्रशांत बोस को सांस लेने में गंभीर समस्या होने लगी। आनन-फानन में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी। जेल और अस्पताल प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की ‘ग्रेट ग्रीन वॉल’ पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद

अमरावती, 16 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को राज्य की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल और 1,050 किलोमीटर लंबी तटरेखा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक आंधी, ओलावृष्टि और लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने...

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत