जमशेदपुर में लायंस डिस्ट्रिक्ट 322Aका 60वां कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” 3 व 4 अप्रैल को

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सामाजिक सेवा और नेतृत्व को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 और 4 अप्रैल 2026 को द वेव इंटरनेशनल में 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” आयोजित किया जाएगा।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से लायंस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा कार्यों को बढ़ावा देना, नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करना और समाज के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत बनाना है।

इस सम्मेलन का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार एवं कॉन्फ्रेंस चेयरमैन लायन राहुल वर्मा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जबकि उद्घाटन सौरव रॉय (सीईओ, टाटा स्टील फाउंडेशन) द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में राजेश पुरी तथा विशेष अतिथि के रूप में राकेश्वर पांडेय भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

आयोजन समिति में मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन लायन अशोक खंडेलवाल तथा ज़ोन चेयरपर्सन के रूप में लायन शशि गाड़िया एवं लायन पी. पुष्पलता शामिल हैं।

सम्मेलन में कैबिनेट सेक्रेटरी लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी तथा डाल्टनगंज से रूपेश कुमार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

डिस्ट्रिक्ट 322A के सभी 84 क्लबों के पदाधिकारी—रीजन और ज़ोन चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं सदस्य इस आयोजन में शामिल होंगे, जिससे यह सम्मेलन और भी भव्य और प्रभावशाली बनेगा।

आयोजकों ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे “समागम 2026” में शामिल होकर इसे सफल और यादगार बनाएं।

इस आयोजन का मूल संदेश है — सेवा, नेतृत्व और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

अयोध्या में विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

अयोध्या/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत