जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र की निवासी ज्योत्सना ने दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों से करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूरे इवेंट के दौरान प्रतिभागियों को टैलेंट राउंड, कॉस्टयूम राउंड, आउटफिट फोटोशूट, रैंप वॉक और इंटेलिजेंस राउंड जैसे कई चुनौतीपूर्ण चरणों से गुजरना पड़ा। ज्योत्सना ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व और शानदार प्रदर्शन से जजों को प्रभावित करते हुए यह खिताब जीता।

यह पहली बार नहीं है जब ज्योत्सना ने ऐसा मुकाम हासिल किया हो। इससे पहले भी वे ‘मिसेज झारखंड 2016’ का खिताब जीत चुकी हैं। उनकी लगातार सफलता उनके अनुभव, मेहनत और जुनून को दर्शाती है।

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए ज्योत्सना ने इसे अपने जीवन का सबसे खास पल बताया और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और कठिन परिश्रम को दिया।

इस सफलता के बाद उनके निवास क्षेत्र घोड़ाबांदा समेत पूरे जमशेदपुर में जश्न का माहौल है और लोग उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेना के जवान से मारपीट, शराब नहीं दिलाने पर हमला

गम्हरिया में भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत