सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत
बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज
जमशेदपुर : सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार। अब तक दो वाहन चालकों की मौत हो गई। पहली घटना सरायकेला खरसावां जिले के कांदरबेड़ा में दो वाहनों की टक्कर में हाईवा चालक रोशन सिंह की मौत हो गई. इस बीच ट्रक चालक फरार हो गया।
इधर दूसरी घटना बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह हुई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में खण्डामौदा निवासी टेम्पो चालक हाराधन पाईकिरा उम्र 35 साल की मौके पर मौत हो गई है.
बताया गया कि उक्त टेम्पो चालक सवारी बैठा कर गोपीबल्लापुर जा रहा था उसी दौरान खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने टेंपो के पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। टेम्पोके अनियंत्रित होने से चालक गिर गया। उसके गिरते ही उसके सिर के ऊपर से गाड़ी का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
टेम्पो पर कुल 5 लोग सवार थे. दुर्घटना के बाद टेम्पो सवार घायल हो घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की.
