थम नहीं रहे हादसे : सरायकेला जिले के कांदरबेड़ा में हाईवा व ट्रक में जोेरदार टक्कर, सिदगोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर

सरायकेला : कोल्हान की तीनों जिले में प्रशासन की आेर से जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से समय-समय पर कार्यशाला का भी आयोजन किया जाता है लेकिन हादसे थम नहीं रहे हैं।

सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा- डोबो मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में हाईवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया बस्ती का निवासी था.

बताया जा रहा है कि रोशन सिंह हाईवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हाईवा के केबिन में ही फंस गया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

वहीं ट्रक चालक अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों चालकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। सिदगोड़ा निवासी हाईवा चालक रोशन सिंह के घर पर मातम छा गया है। मित्र और रिश्तेदार सूचना मिलते ही पहुंच रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी में जुलूस से धारदार हथियार जब्त

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने 37 चापड़, एयर पिस्टल और डमी गन जब्त कर संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई की।

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत