झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग की अपील की है। उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता और सहयोग के अभाव का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप अग्रवाल ने प्रशासन और खेल संगठनों से मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 में अपने सेंसाई राजेश कुमार मेहंती के मार्गदर्शन में कराटे की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने 2023 में ब्लैक बेल्ट हासिल की और झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया।

उन्होंने अपने करियर का पहला टूर्नामेंट 2018 में “बिरसा मुंडा कप” के रूप में खेला, जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य का नाम रोशन किया।

हाल ही में रांची में आयोजित फेडरेशन कप के दौरान एक विवाद सामने आया, जब किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरोप लगाया गया कि एक पैरा कराटे खिलाड़ी को सामान्य खिलाड़ी के साथ मुकाबला कराया जा रहा है। इस पर प्रदीप का कहना है कि झारखंड में उनके अलावा कोई अन्य पैरा कराटे खिलाड़ी नहीं है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में सामान्य खिलाड़ियों के साथ ही मुकाबला करना पड़ता है।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि उन्हें छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के लिए आवेदन करने में बाधाएं आ रही हैं और उनके खेल पर भी रोक लगा दी गई है। इस स्थिति का उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है।

प्रदीप अग्रवाल ने सरकार, खेल विभाग और संबंधित संस्थाओं से अपील की है कि उनकी स्थिति को समझते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाए, ताकि वे अपने खेल करियर को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित अवसर और सहयोग मिलने पर वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकते हैं।

उन्होंने यह भी मांग की कि उनके जैसे पैरा खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं, ताकि उन्हें समान अवसर मिल सके और वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत