September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से 15 से अधिक हाथी इलाके में डेरा डाले हुए हैं और हर रात गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं।

भोजन की तलाश में हाथियों द्वारा कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं खेतों में लगी सब्जियां और अन्य फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। इस कारण ग्रामीणों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कुसपुतुल, काशीडीह, अंडा, रामनगर, नीमडीह समेत 50 से अधिक गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

दिलचस्प लेकिन चिंताजनक बात यह है कि दिन के समय यही हाथी चांडिल डैम में पानी में उतरकर घंटों अठखेलियां करते नजर आते हैं। यह दृश्य जहां एक ओर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर संभावित खतरे की चिंता भी बढ़ा रहा है।

वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हाथियों को सुरक्षित स्थान की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

इधर, ग्रामीण भी अपने स्तर पर बचाव के उपाय कर रहे हैं, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की मांग तेज होती जा रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading