TEDxBistupur Women 2026: ‘She Leads’ के मंच से गूंजी बदलाव और नेतृत्व की आवाज

जमशेदपुर : सेंटर फॉर एक्सीलेंस (CFE), बिष्टुपुर में आयोजित TEDxBistupur Women कार्यक्रम “She Leads” एक प्रेरणादायक और विचारोत्तेजक आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। TEDxBistupur के पाँचवें संस्करण ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि विचारों की शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, पेशेवरों, गृहिणियों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

पिछले 15 वर्षों में पूरे देश में TEDx Women जैसे आयोजन अब तक लगभग एक दर्जन ही हुए हैं। ऐसे में पूर्वी भारत का पहला TEDx Women आयोजित करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस पहल को सफल बनाने में TEDxBistupur टीम की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, तकनीक में नवाचार और नेतृत्व के विभिन्न आयामों पर TED के दिशानिर्देशों के अनुरूप विचार साझा किए गए। पूरे दिन चले इस आयोजन में 9 महिला वक्ताओं ने अपने अनुभवों और सोच के माध्यम से श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया।

टेम्सुतुला इमसोंग ने स्वच्छता और “स्वच्छाग्रही” की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटे प्रयास भी बड़े जन आंदोलन का रूप ले सकते हैं। विनी भगत ने “The Mountain Within” के माध्यम से यह संदेश दिया कि जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई हमारे भीतर होती है और आत्मविश्वास ही उसे जीतने की कुंजी है।

गीतिका आनंद गुप्ता ने उद्यमिता की यात्रा में “Five P’s” के माध्यम से योजना, धैर्य और निरंतरता के महत्व को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। पारुल सिंह ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य में “Why the Tortoise Wins” की अवधारणा के माध्यम से यह बताया कि जीवन में सफलता तेज़ी से नहीं, बल्कि रणनीति, धैर्य और निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि “डर स्वाभाविक है, लेकिन पीछे हटना एक विकल्प है” और वास्तविक साहस भय के बावजूद आगे बढ़ते रहने में है। उनका संदेश—“Still, I Proceed”—ने श्रोताओं को गहराई से प्रेरित किया।

ऋतु माथुर ने जीवन के कठिन और टूटने वाले क्षणों को नई शुरुआत के रूप में देखने का दृष्टिकोण दिया। डॉ. समिता भट्टाचार्जी ने सजगता के साथ प्रतिक्रिया देने और परिस्थितियों को समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिखा जैन ने संसाधनों को केवल वस्तु नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और सशक्तिकरण के माध्यम के रूप में देखने की सोच प्रस्तुत की, वहीं गरिमा मिश्रा ने जोखिम लेने, स्वयं पर विश्वास रखने और सीमाओं से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सभी वक्ताओं के विचारों ने न केवल उपस्थित श्रोताओं को प्रेरित किया, बल्कि यह विश्वास भी मजबूत किया कि जब ये TEDx वार्ताएँ वैश्विक मंच पर साझा होंगी, तो वे व्यापक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होंगी।

कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर TEDxBistupur टीम ने आगामी मई माह में एक और बड़े आयोजन की घोषणा भी की, जिसमें 10 से अधिक परिवर्तनकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

यह आयोजन एक कार्यक्रम से बढ़कर एक सशक्त आंदोलन के रूप में उभरा, जिसने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो समाज एक नई दिशा, ऊर्जा और संभावनाओं के साथ आगे बढ़ता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार समिति रोड पर बाइक सवार अपराधियों...

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत