जमशेदपुर में रामनवमी शोभा यात्रा की हर गतिविधि पर रही जिला प्रशासन की नजर
जमशेदपुर : रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सक्रिय दिखे उपायुक्त, एसएसपी और प्रशासनिक पदाधिकारी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, कंट्रोल रूम से निगरानी करते रहे। शहर के हर इलाके में जुलूस की ड्रोन और सीसीटीवी से हो रही थी निगरानी। पूर्व से ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी बदल दिया गया था और मीडिया के माध्यम से आम लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। हर संवेदनशील इलाके मद्देनजर रखते हुए पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया था।
जमशेदपुर के लिए एक विशेष बात यह है कि देश के जयादातर दूसरे इलाके में नवमी के दिन ही शोभा यात्रा निकालने की परंपरा रही हे लेकिन यहां दशमी के दिन शोभा यात्रा निकाली जाती है। लगभग 2 हजार जवानों की तैनाती, 340 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और 8 ड्रोन कैमरों की जद में रहा पूरा शहर।







