जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

पुलिस को 01 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि डोबो पुल के समीप मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 मनोज ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मौके से चार लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका वजन लगभग 05 ग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने 06 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं, जिसे नशे के कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भारती कैवर्त, विशाल कैवर्त, ऋषभ साहू और कुमार बहादुर के रूप में हुई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले की जानकारी डीएसपी मनोज ठाकुर ने प्रेस वार्ता को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: सीएम सुवेंदु अधिकारी कल कोलकाता में विशेष स्वच्छता अभियान की करेंगे शुरुआत

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता नगर निगम का दौरा करेंगे और एक विशेष छह दिवसीय स्वच्छता...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम...

कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

इंदौर, 11 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं और छोटे किसानों की भागीदारी बढ़ाने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत