कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें
जमशेदपुर : घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में गैस एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने, वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने तथा आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित, पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बाजार में गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही, सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अपनी शिकायत निवारण प्रणाली को सक्रिय और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। हेल्पलाइन नंबरों को सार्वजनिक करने और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि उपभोक्ता आसानी से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।
उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई एजेंसी कृत्रिम अभाव पैदा करती है, निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलती है या वितरण में अनियमितता करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर:
- हिन्दुस्तान पेट्रोलियम / इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 1800-2333-555
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड: 1800-22-4344
इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री मोजाहिद अंसारी, एडीएम (एसओआर) श्री राहुल जी आनंद सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक मौजूद रहे।
List of Gas Agencies in Jamshedpur
KANCHANDEEP Indane Gas Agency Dealers in East Singhbhum, Jharkhand
Address: Mata Kamala Complex. Purulia Road. Mango.Jamshedpur
Contact Number: 0657-2362974/2363349/2361900
Email: kdjsr@rediffmail.com
Adhoc Laxmi Gas Agency
Hp Gas Dealer New Baradwari Post Sakchi, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831001
Agarwal Trading Company
Hp Gas Distributor M. E. School Road Jugsalai, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831006
Anand HP Gas Agency
Purulia Highway, Road No. 6 Jawaharnagar, Mango, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831012
Bimla HP Gas Agency
Building No. 4, Next To Vardaan Maternity Home Birsanagar Zone 10, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831017
Gupta Gas Agency
Hp Gas Dealer 10 New Sector Market,Telco Township Jamshhedpur, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831008
Laxmi Gas Agency
Hp Gas Dealer New Baradwari Post Sakchi, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831001
Steel City HP Gas Agency
Shop No. 2 & 3, Ground Floor Tarun Complex, Dimna Road Mango, Jamshedpur, Singhbhum East, Jharkhand – 831012
JAMSHEDPUR GAS SERVICE
Address:Shop No. -D-. New Market. Telco. Jamshedpur – 831 004
Contact No.:2285195
Emergency Contact No.:1906
Kanchan Deep Service
Address: Mata Kamla Bhawan, Purulia Road, Pin Code-831012, Jamshedpur
Phone: 06572361900 9334614959
