उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने को मिली।

उत्कल एसोसिएशन में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ओड़िया समाज के लोग शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने ओडिशा की लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही विभिन्न स्टॉल के माध्यम से ओड़िया खान-पान और हस्तशिल्प का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। महोत्सव में सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

बिहार की पत्रकारिता में ‘भेलारी’ युग का नया अध्याय: अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगा ‘भेलारी न्यूज’ का जलवा

==​1 अप्रैल से औपचारिक शुरुआत; न्यूज़ के साथ 'व्यूज' का तड़का और ठेठ अंदाज़ में राजनीतिक विश्लेषण पेश करेंगे दिग्गज पत्रकार कन्हैया भेलारी ​पटना: ​बिहार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत