पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड) के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

पंचगव्य आयुर्विज्ञान संस्थान, डोबो के डायरेक्टर डॉ. मदन सिंह कुशवाहा, समाजसेवी राजन कमानी तथा Maatti Therapeutic Foundation के फाउंडर एवं आर्किटेक्ट डॉ. आकाश सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आयोजकों ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में “Lifestyle Rejuvenate Through Panchagavya Therapy and Safe Food” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंचगव्य चिकित्सा के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा होगी।

डॉ. मदन सिंह कुशवाहा ने बताया कि मानव शरीर पंच महाभूत—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से निर्मित है। इन तत्वों का संतुलन बिगड़ने पर विभिन्न बीमारियां उत्पन्न होती हैं। पंचगव्य चिकित्सा इस संतुलन को पुनः स्थापित कर शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होती है। उन्होंने कहा कि यह पद्धति कई जटिल और असाध्य रोगों में भी लाभकारी साबित हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना, गौ-आधारित उत्पादों का उपयोग और सुरक्षित खाद्य का सेवन स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना, पंचगव्य चिकित्सा के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

अंत में आयोजकों ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए शहरवासियों से 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल एक कार्यक्रम की सूचना नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती बीमारियों के बीच पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने का संदेश भी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कर्नाटक: लिफ्ट का लालच देकर महिला से 10 युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दावणगेरे, 9 जून (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में घरेलू विवाद के बाद अपने मायके लौट रही 41 वर्षीय महिला से लिफ्ट का लालच...

सरायकेला गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, दुवानसाही के थे मूल निवासी सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप हुए सड़क हादसे में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत