आईआईटी कानपुर में जादूगोड़ा की युवती ने की खुदकुशी, जांच-पड़ताल में जुटी फोरेंसिक टीम

भाई ने भी कुछ माह पहले कर ली आत्महत्या, आईआईटी कानपुर में दो वर्षों में सुसाइड का 10वां मामला

कानपुर/ जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा निवासी 29 वर्षीय अंजू ने मंगेतर से विवाद के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला आईआईटी कानपुर का है। अंजू रसायन विभाग में जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिसर में ही उनके आवास टाइप एल रूम नंबर 102 में शनिवार सुबह 10 बजे फंदे पर लटका मिला उनका शव। कमरे से डायरी और कागज के कुछ फटे टुकड़े बरामद हुए हैं। मजमून यह है मामले को वैलेंटाइन डे पर मंगेतर से विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है।

तय हो चुकी थी शादी, होने वाली थी सगाई

जादूगोड़ा निवासी अंजू की शादी तय हो चुकी थी। जल्द ही सगाई होने वाली थी। संयोग कहें या कुछ और अंजू के भाई ने भी कुछ माह पहले आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से वह तनाव में रह रही थीं। जानकारी यह भी मिली है वह मनोचिकित्सकों सेभी सलाह ले रही थीं। दूसरी ओर आईआईटी कानपुर में पिछले 24 माह में यह 10वीं आत्महत्या है। इससे पहले 20 जनवरी को राजस्थान निवासी छात्र रामस्वरूप ईशराम ने भी हास्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

सुबह नहीं खुला दरवाजा

पुलिस के मुताबिक, आइआइटी के रसायन विभाग की जूनियर टेक्नीशियन अंजू कुमारी ने शुक्रवार देर रात तक आफिस रोज की तरह में काम किया। इसके बाद अपने आवास टाइप एल रूम नंबर 102 में चली गई थीं। सुबह करीब 10 बजे एक महिला सहयोगी वहां पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने आइआइटी प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

आइआइटी प्रशासन की सूचना पर एडीसीपी पश्चित कपिल देव सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया तो महिला टेक्नीशियन का शव फंदे से लटकता मिला। एडीसीपी पश्चिम के अनुसार, अंजू के पिता राजननंदन रविदास को घटना की जानकारी दे दी गई है। अंजू के कमरे से एक डायरी बरामद मिली है, जिसमें उन्होंने अपने भाई की आत्महत्या के बाद डिप्रेशन (अवसाद) में जाने और मनोचिकित्सकों से सलाह लेने की बात भी बताई है।

उसके कमरे में कुछ फटे पन्ने भी मिले हैं। उसे सुसाइड नोट माना जा रहा है। टुकड़े बेहद छोटे हैं, जिससे पढ़ पाना मुश्किल है। फटे हुए टुकड़ों को जोड़कर पुलिस और फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। संस्थान की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। छात्रों, कर्मचारियों समेत परिसर में रहने वाले सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

-प्रो. ब्रजभूषण उपनिदेशक आइआइटी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

राष्ट्रों को ऐसे मंचों की जरूरत है जो विविध दृष्टिकोणों को एक साथ ला सकें : प्रणव अदाणी

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्या में 'चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत