पटमदा के एसएस +2 उच्च विद्यालय में छात्रों ने जनजातीय नायकों के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता बने काशीनाथ,व लोकनाथ व मोनिका

पटमदा: जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के अवसर पर एसएस +2 उच्च विद्यालय, पटमदा में शुक्रवार को एक प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार के निर्देशानुसार शिक्षकों के पर्यवेक्षण में किया गया।

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षकों श्रीमंत प्रमाणिक, राशिद नेसार, अनीता मुर्मू एवं अनुपम नंदी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का विषय “स्वतंत्रता संग्राम में पिछड़े वर्गों के स्वतंत्रता सेनानी” था, जिसमें विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके योगदान से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। जूनियर टीम के विजेता: काशी नाथ महतो एवं उमेश कुमार सिंह और सीनियर टीम के विजेता: लोकनाथ गोराई एवं मोनिका महतो रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने जनजातीय नायकों के आदर्शों को अपनाने और उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत