घाटशिला उपचुनाव : इवीएम और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी, मौजूद रहे प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के लिए उपयोग की जाने वाली इवीएम और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में संचालित कमीशनिंग एवं मॉक पोल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन और दूसरे रैंडमाइजेशन के बाद बूथवार बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग की गयी। इस प्रक्रिया में बैलेट पेपर, कैंडिडेट सेटिंग और सिंबल लोडिंग का कार्य किया गया तथा आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप एड्रेस टैग और पिंक पेपर सील से सीलिंग की गयी।

कमीशनिंग के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे । प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000-1000 वोट डालकर मिलान किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और वीवीपैट पर्चियां एक समान पायी गयीं। कमीशनिंग के उपरांत सभी मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा गया है। मतदान के दिन के लिए ईवीएम मशीनों को प्रत्याशियों/ प्रतिनिधियों की उपस्थिति और वीडियोग्राफी के बीच मतदान केंद्रों पर भेजा जायेगा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी मो. मोजाहिद अंसारी व अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत