मानगो में चला स्वच्छता अभियान, भाजपा मंडल ने लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर: पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल की ओर से मानगो क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में साफ-सफाई की आदत को बढ़ावा देना था।

सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता झाड़ू, कूड़ादान और अन्य साफ-सफाई के सामान के साथ सड़क पर उतरे और आसपास के इलाकों की सफाई शुरू की। इस दौरान मोहल्लों की गलियों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्र और सड़कों से कचरा हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की और लोगों को गंदगी न फैलाने का संदेश भी दिया।

नीरज सिंहने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे इस अभियान का मकसद सिर्फ सफाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों की सोच और जीवनशैली में स्वच्छता को शामिल करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मौके पर नारे लगाए गए – “एक कदम स्वच्छता की ओर” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया और कई लोग स्वेच्छा से सफाई अभियान में जुड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि घर और दुकान से निकलने वाले कचरे को सड़क पर न फेंककर कूड़ेदान में डालें, ताकि क्षेत्र का माहौल साफ और स्वच्छ बना रहे। इस स्वच्छता अभियान में नीरज सिंह, जटाशंकर पांडे, विनोद राय अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर...

जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल बस्ती में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान चोरी की एक घटना ने श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा दिया।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में JEE Main 2026 सत्र-2 का शानदार रिजल्ट , बंसल क्लासेस के करण यादव ने 99.60 परसेंटाइल से मचाया धमाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (सत्र-2) के परिणाम घोषित होते ही बंसल क्लासेस के छात्रों ने एक बार फिर...

न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत