जमशेदपुर के जुबिली पार्क में गरीबों पर लाठियाँ बरसीं, टाटा स्टील यूआईएसएल के सुरक्षा कर्मियों पर गुंडागर्दी का आरोप

–तीन दशक से रोजगार चला रहे झालमुढ़ी विक्रेताओं को बेरहमी से पीटा

–सांसद विद्युत महतो ने बताया अमानवीय, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

मुख्य बिंदु

सुरक्षा कर्मियों ने विक्रेताओं पर बरसाईं लाठियां, गालियों से किया अपमान
सांसद से मिले विक्रेता, कहा: पेट पर लात मार रही टाटा स्टील यूआईएसएल
भाजपा प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया घटनास्थल पर
दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में सुरक्षा का मिला आश्वासन
जमशेदपुर |
टाटा स्टील की सहायक इकाई टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के सुरक्षा कर्मियों की मनमानी और कथित गुंडागर्दी ने शुक्रवार को जुबिली पार्क में नया विवाद खड़ा कर दिया।

तीन दशक से अधिक समय से पार्क में झालमुढ़ी बेचकर जीवन यापन कर रहे दर्जनों गरीब विक्रेताओं को सुरक्षा कर्मियों ने लाठी से पीट दिया और जबरन खदेड़ दिया।

पीड़ित विक्रेताओं का आरोप है कि यूआईएसएल के कर्मचारी अजय यादव और रंजन झा ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से आक्रोशित विक्रेता साकची स्थित जिला कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।

सांसद को सुनाई आपबीती, कार्रवाई का मिला आश्वासन
इसी दौरान, जिला कार्यालय में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को विक्रेताओं ने अपनी पीड़ा सुनाई।

सांसद ने घटना को ‘गरीबों की रोजी-रोटी पर हमला’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और तत्काल भाजपा नेताओं की टीम को मौके पर भेजने का निर्देश दिया।

भाजपा नेताओं की टीम करेगी जुस्को से बातचीत
सांसद के निर्देश पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, चिंटू सिंह और शैलेश गुप्ता को मौके की स्थिति जानने भेजा गया।

नीरज सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई न केवल अमानवीय है, बल्कि गरीबों के खिलाफ अन्यायपूर्ण भी है। उन्होंने कहा कि वे टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय अधिकारियों से मिलकर दोषी कर्मियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग करेंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में झालमुढ़ी बेचने वालों को परेशान न किया जाए।

गरीबों पर लाठी, क्या यही है स्मार्ट सिटी?”
विक्रेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर तीन दशकों से शांतिपूर्वक काम कर रहे लोगों को अचानक इस तरह क्यों निकाला गया? क्या स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों की आजीविका छीनना ही विकास है?

सांसद ने दिया साथ
सांसद विद्युत महतो ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा, “गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मियों ने नियमों का उल्लंघन कर यह कदम उठाया है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मछली खाने वाले रहें सावधान, चाईबासा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान, गले में फंसी पूरी मछली को सफलतापूर्वक निकाला

मुख्य बिंदु: गले में पूरी मछली फंसने से मरीज की हालत हुई गंभीर। सांस लेने और भोजन निगलने में हो रही थी परेशानी। सदर अस्पताल के आपातकालीन...

तमिलनाडु: 9 जून तक भारी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान, मछुआरों को चेतावनी

चेन्नई, 6 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से 9 जून तक तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। चेन्नई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत