अदाणी सीमेंट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड : उमियाधाम में धार्मिक अवसंरचना के लिए सबसे बड़ा राफ्ट फाउंडेशन

72 घंटे लगातार कास्टिंग, 24,000 घन मीटर लो-कार्बन कंक्रीट, 3,600 टन सीमेंट और 600 से अधिक श्रमिकों की दिन-रात मेहनत

अहमदाबाद : अदाणी सीमेंट ने अहमदाबाद के निकट जसपुर स्थित उमियाधाम प्रोजेक्ट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए धार्मिक अवसंरचना के लिए दुनिया का सबसे बड़ा राफ्ट फाउंडेशन तैयार किया।
यह उपलब्धि अदाणी सीमेंट और उसके सहयोगी M/s PSP प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की तकनीकी क्षमता, सटीक योजना और सतत नवाचार का जीवंत प्रमाण है।

यह मेगा राफ्ट पोर 72 घंटे तक लगातार चला। इस दौरान 24,000 घन मीटर ईकोमैक्सX M45 ग्रेड लो-कार्बन कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए 25 से अधिक रेडी-मिक्स कंक्रीट (आरएमएक्स) प्लांट, 270 से अधिक ट्रांजिट मिक्सर, 3,600 टन उच्च गुणवत्ता वाला सीमेंट और 600 से अधिक कुशल श्रमिकों व इंजीनियरों की सेवाएँ ली गईं।
पूरा संचालन इस तरह योजनाबद्ध था कि ढलाई में न रुकावट आई और न ही कोल्ड जॉइंट्स बने।

ईकोमैक्सX तकनीक के इस्तेमाल से इस प्रोजेक्ट का कार्बन फुटप्रिंट 60% तक घटा। “कूलक्रीट” फार्मूले ने तापमान को 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे बनाए रखा, जिससे ढांचे पर थर्मल तनाव नहीं पड़ा।
वहीं, लगे थर्मोकपल्स लगातार तापमान और मजबूती की रियल-टाइम निगरानी कर रहे थे।

अदाणी समूह के सीईओ (सीमेंट बिज़नेस) विनोद बाहेती ने कहा कि उमियाधाम केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आस्था और आधुनिक इंजीनियरिंग का संगम है। हमारे चेयरमैन का मानना है कि यह काम आस्था और नवाचार के बीच एक पुल का प्रतीक है। हमारी ECOMaxX कंक्रीट ने न सिर्फ निर्माण को टिकाऊ बनाया, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी काफी हद तक घटाया। यह उपलब्धि हमारी गुणवत्ता और उद्देश्य दोनों को दर्शाती है।

विश्व उमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.पी. पटेल ने कहा कि जगत जननी माँ उमिया मंदिर का यह विश्व रिकॉर्ड भारत की सांस्कृतिक और इंजीनियरिंग धरोहर के लिए गौरव का क्षण है। ऐसे मेगा प्रोजेक्ट्स में अदाणी सीमेंट की विशेषज्ञता ने उन्हें हमारा स्वाभाविक साझेदार बनाया।

उमियाधाम परियोजना 60 एकड़ में विकसित हो रही है, जिस पर लगभग ₹2,000 करोड़ का निवेश होगा।
प्रस्तावित 504 फीट ऊँचे मंदिर का राफ्ट फाउंडेशन 450 फीट × 400 फीट × 8 फीट के आयाम पर आधारित है। इस मंदिर में 1,551 धर्म स्तंभ होंगे, जो इसे विश्व की अनूठी धार्मिक संरचना बनाएंगे।

इस ऐतिहासिक कास्टिंग को देखने के लिए मौके पर 1,000 से अधिक लोग मौजूद रहे, जबकि 10,000 से ज्यादा लोगों ने इसे ऑनलाइन देखा।

वर्ल्ड वन टॉवर, जम्मू-कश्मीर का चिनाब रेलवे ब्रिज और अब उमियाधाम जैसे प्रोजेक्ट्स ने अदाणी सीमेंट की पहचान को और सशक्त किया है। यह उपलब्धि न केवल तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि सतत विकास और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति कंपनी की गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी में विभाजन के लिए ममता बनर्जी का ‘अहंकार’ और अभिषेक की ‘तानाशाही’ जिम्मेदार : एनडीए

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद हुए राजनीतिक दल के विभाजन के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक...

पेसा कानून की मूल भावना से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, ग्रामसभा गठन प्रक्रिया पर लगे रोक, कुचाई पारंपरिक ग्रामसभा मंच ने जताया जोरदार विरोध

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित पारंपरिक ग्रामसभा मंच ने अनुसूचित क्षेत्रों में चल रही ग्रामसभा गठन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत