5 सितंबर को 20 रिटायर्ड शिक्षकों को किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के संबंध में अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पर बैठक की। बैठक में आयोजन के संबंध में कई अहम फैसले हुए।

बैठक की जानकारी देते हुए पवन सिंह, एसपी सिंह, मंजू सिंह और हेमंत पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर मुख्य रुप से तीन वक्ता अपनी बात रखेंगे। एक वक्ता प्राथमिक शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, दूसरे वक्ता माध्यमिक शिक्षा तो तीसरे वक्ता उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय़ शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर अपनी बात रखेंगे।

पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के सभी प्रधानाध्यापकों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 20 रिटायर्ड शिक्षकों (प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक) को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके योगदान के मद्देनजर किया जाएगा। शहर के जितने भी स्कूल हैं, उनके सभी शिक्षकगण इस कार्यक्रम में आमंत्रित किये जा रहे हैं। गौरतलब है कि मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में उक्त शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नोवामुंडी : टाटा स्टील के 100 मीटर तांबे के तार चोरी मामले में पांच गिरफ्तार, घरों से बरामद हुआ केबल

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले की नोवामुंडी पुलिस ने टाटा स्टील के कन्वेयर बेल्ट संचालन में इस्तेमाल होने वाले लगभग 100 मीटर तांबे के...

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत