धनबाद मंडल कारा में 22 साल की सजा काट रहे मुजरिम ने किया सुसाइड का प्रयास

धनबाद : धनबाद मंडल कारा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद भागने के मामले में 22 साल की सजा काट रहे जितेंद्र रवानी नामक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना को अंजाम देने से पहले कैदी ने अपने हाथ की हथेली पर आई लव यू बाबू और एक संदेश भी लिखा। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जितेंद्र को तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर अस्पताल में जितेंद्र के स्वजन भी पहुंचे हुए हैं। कैदी ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी प्रेमिका को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

जितेंद्र मूल रूप से गोधर रवानी बस्ती का रहने वाला है। दो साल पूर्व वह एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। इस मामले को लेकर लड़की के स्वजनों ने जितेंद्र के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।पुलिस ने काफी दिनों बाद दोनों का बरामद किया। उस वक्त लड़की चार माह की गर्भवती थी। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया। पूरे मामले की सुनवाई होने के बाद युवक को कोर्ट ने सजा सुनाई। जितेंद्र एक साल से जेल में है।

जितेंद्र के स्वजनों ने बताया कि रविवार की देर रात उन्हें जेल से फोन आया कि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। जब परिजन पहुंचे तो जानकारी मिली कि उसने जेल के अंदर आत्महत्या का प्रयास किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी...

असम में भारतीय वायु सेना का विमान हादसा: प्रियंका गांधी और सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायु सेना के पांच...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

उत्तराखंड: टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बस पलटी, 8 लोग हुए घायल

टिहरी, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बस पलटने से लगभग 8 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत