जमशेदपुर में बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में भीड़ उमड़ी

बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाषा विवाद के मसले पर जनता जो चाहेगी वही होगा. क्षेत्रीय पार्टी के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस भारतीयता की बात करती है. भाषा विवाद पर उनका स्टैंड आज भी कायम है.

जमशेदपुर: राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को जमशेदपुर में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और ज्यादातर मामलों से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान का निर्देश दिए.

मंत्री ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी मंत्रियों को अपने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं के समाधान का निर्देश प्राप्त हुआ है.

उसी निर्देश के के आलोक में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

वहीं, भाषा विवाद को लेकर दिए गए बयानों पर कायम रहने की बात उन्होंने कही.

उन्होंने कहा राज्य में जनता की सरकार है और जनता जो चाहेगी वही होगा.

क्षेत्रीय पार्टी के अपने विचार हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस भारतीयता की बात करता है. भाषा विवाद पर उनका स्टैंड आज भी कायम है.

वहीं, मंत्री ने जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए भरोसा दिलाया है कि इससे मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है. जल्द ही जमशेदपुर में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी और शहर में अमन चैन से लोग जी सकेंगे.

उन्होंने बताया कि जनता से किए गए वायदों के तहत उनकी शिकायतों को सुनते हुए समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धालभूमगढ़ में छत से गिरकर वेल्डिंग दुकान संचालक की मौत, गांव में शोक

घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चार चक्का गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया,...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी का नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग अकादमी ने अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत