डॉ. अजय कुमार झारखंड में परीक्षा में हिंदी को शामिल करने के पक्ष में

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर भाषा के मुद्दे पर घड़ियाली आँसू बहाने का आरोप लगाया. सरकार से कहा कांग्रेस हिंदी को शामिल करने की मांग के समर्थन में हे.

जमशेदपुर: आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्वी सिंहभूम जिले के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने राज्य में चल रहे भाषा विवाद पर भाजपा के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है. भाषाओं से भाजपा का कोई लेना देना नही है.

वहीं उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हिंदी भाषा को चयन आयोग की भाषा सूची में जगह देने की मांग भी की है.

बातचीत के क्रम में डॉ अजय कुमार ने कहा कि जितने भी क्षेत्रीय भाषाओं को बाहर किया गया है, जिनमें भोजपुरी, अंगिका, मैथिली आदि शामिल हैं, उन सबकी लिपि हिंदी है.

इस कारण कांग्रेस पार्टी लगातार मुख्यमंत्री से हिंदी भाषा को चयन आयोग में शामिल करने की मांग कर रही है.

वहीं इन्होंने कहा कि भाजपा केवल भाषा विवाद पर घड़ियाली आंसू बहा रही है.

उन्होंने कहा कि जब पिछली बार भाजपा की सरकार थी, और उससे पूर्व भी राज्य गठन से लेकर 18 वर्षों तक भाजपा की सरकार रही है, तो उन्होंने एक भी क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति नही की. न ही इसके लिए स्कूलों में कोई प्रावधान लेकर आये.

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल भाषा के विवाद को आगे कर राजनीतिक रोटी सेंक रही है.

डॉ. अजय कुमार भाषा मुद्दे पर बोलते हुए जमशेदपुर में.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

वीबीडीए ने आनंदमार्ग को प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए किया सम्मानित

जमशेदपुर : आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर को प्रत्येक महीने रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत