जमशेदपुर: राज्य में पढ रही प्रचंड गर्मी के कारण सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में केजी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं को 17 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. पहले 14 जून तक इन कक्षाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था.
हालांकि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं 15 जून से निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगी. यह आदेश सभी निजी व सरकारी स्कूलों पर लागू होगा.
शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देश में सभी जिला उपायुक्तों को कहा गया है कि वह इस आदेश का अनुपालन अपने जिले में सुनिश्चित कराएं.
