झारखंडः गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गिरिडीह, 12 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है।

दोनों अपने निर्माणाधीन मकान का काम देख रहे थे। इसी दौरान वे निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री प्रदीप यादव को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही राजमिस्त्री निर्माणाधीन छज्जे पर चढ़कर काम शुरू करने लगा, अचानक छज्जा तेज आवाज के साथ भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे का मलबा सीधे सुनीता देवी और उनके पुत्र पर आ गिरा, जिससे दोनों गंभीर रूप से दब गए। वहीं, राजमिस्त्री भी छज्जे के साथ नीचे गिरकर घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सुनीता देवी और राजकुमार यादव की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल राजमिस्त्री प्रदीप यादव को इलाज के लिए जमुआ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ-पांव और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खामी या निर्माण संबंधी कमजोरी के कारण छज्जा ढह गया।

एसएनसीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भरत तिवारी मामला: माता-पिता ने न्यायिक जांच आयोग के सामने बयान दर्ज कराया

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में चर्चित भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शनिवार को आगे बढ़ी। इस घटना...

पीएम मोदी का विदेश दौरा इंडो-पैसिफिक आर्थिक मॉडल को नई दिशा: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तीन देशों के दौरे को भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने...

अभिमत

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

झारखंड की नई उड़ान का निर्णायक मोड़

झारखंड विजन-2050 के माध्यम से राज्य तकनीक आधारित विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निवेश और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

संपादक की पसंद

अदाणी फाउंडेशन की पहल : सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमगाए हजारीबाग के चार गांव

हजारीबाग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फाउंडेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं...

टाटा स्टील फाउंडेशन और सूरी सेवा फाउंडेशन ने TSTI में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने को बढ़ाई 4 साल की साझेदारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन (TSF) और अमेरिका...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत