August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur News: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन, संचिता डे बनीं वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष

Jamshedpur News: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन, संचिता डे बनीं वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष

जमशेदपुर: संचिता डे ने संभाली इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की कमान। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह सोमवार को गोलमुरी क्लब में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान श्रीमती संचिता डे ने वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न इनर व्हील क्लबों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं रोटेरियन श्रीमती मैत्रेयी चक्रवर्ती थीं। इसके अलावा इनर व्हील क्लब के डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी तथा जमशेदपुर के विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष और सचिव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान सचिव अंजू बाला ने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए विभिन्न कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

वहीं निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और नई अध्यक्ष संचिता डे को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।

समारोह का संचालन डॉ. नीलम सिन्हा ने किया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने भी शपथ ग्रहण की। नई टीम में डॉ. मीना मुखर्जी को पूर्व अध्यक्षा, अंजू बाला को उपाध्यक्ष, मधुमिता रॉय को सचिव, संपा उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, विनीता को आईएसओ तथा रश्मि नारायण को संपादक का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी वर्ष में सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में क्लब के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

विशेषकर जनकल्याण से जुड़े कार्यों पर नए वित्तीय वर्ष में फोकस रहेगा।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading