2026 के अंत तक भारत में शुरू हो जाएंगे 5 सेमीकंडक्टर प्लांट

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत तेजी से सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा रहा है। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में साल 2026 के अंत तक पांच सेमीकंडक्टर प्लांट पूरी तरह से चालू होने की उम्मीद है। इससे भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगा।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार अब तक 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दे चुकी है। इनमें से तीन परियोजनाएं अब व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर चुकी हैं, जबकि दो अन्य प्लांट अगले कुछ महीनों में उद्घाटन के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी 2026 और 31 मार्च 2026 को देश के पहले और दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ किया था। अब साणंद (गुजरात) स्थित तीसरी सीजी सेमी (ओएसएटी) फैसिलिटी भी व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर चुकी है। इससे भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता और विश्वसनीयता पर दुनिया का भरोसा ज्यादा मजबूत हुआ है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में एक मजबूत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार हो रहा है, जो विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय गुजरात सरकार के सक्रिय सहयोग और बेहतर क्रियान्वयन को भी दिया। उनके अनुसार, सीजी सेमी प्लांट ने सिर्फ 27 महीनों में भूमिपूजन से लेकर व्यावसायिक उत्पादन तक का सफर पूरा कर लिया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह प्लांट सिर्फ तकनीकी सफलता नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का भी प्रतीक है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, केरल और गुजरात की कई युवा महिलाएं यहां ऑपरेटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्हें विशेष प्रशिक्षण के लिए मलेशिया भी भेजा गया था। भविष्य में इस तरह का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण भारत में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

इस प्लांट में तैयार होने वाले सेमीकंडक्टर ऑटोमोबाइल, स्कूटर और औद्योगिक उपकरणों में इस्तेमाल होंगे। साथ ही इनका निर्यात जापान, अमेरिका और यूरोप भी किया जाएगा, जिससे भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बनेगा।

सीजी सेमी प्लांट का भूमिपूजन 13 मार्च 2024 को हुआ था। 7,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने इस प्रोजेक्ट को जापान की रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है, जिससे भारत को वैश्विक तकनीक, आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं और गुणवत्ता मानकों तक पहुंच मिली है।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी बताया कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अब करीब 13 लाख करोड़ रुपए का उद्योग बन चुका है और इससे 25 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

वीकेयूडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर उठे सवाल, लगातार 832 रोल नंबरों का कोई अभ्यर्थी नहीं हुआ सफल

रांची, 5 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम पर...

टाटा स्टील ने हासिल किया SA8000 :2014 मल्टी साइट सर्टिफिकेशन, 1.19 लाख कर्मचारियों के साथ बनी दुनिया की सबसे बड़ी प्रमाणित कंपनी

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जिम्मेदार व्यावसायिक कार्यप्रणालियों और कार्यस्थल पर मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में एक और वैश्विक उपलब्धि अपने नाम की...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद डबल डाउन बार पर बड़ी कार्रवाई, NOC निलंबित, अगले आदेश तक बंद रहेगा बार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (Double Down) बार के बाहर करनी सेना युवा मोर्चा के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जिला प्रशासन...

जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा को ET Shark Awards 2026 में ‘CEO of the Year’ सम्मान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गुलमोहर हाई स्कूल के 1994 बैच के पूर्व छात्र प्रशांत सिन्हा ने कॉरपोरेट जगत के प्रतिष्ठित Economic Times Shark Awards...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत