झारखंड में पिछले छह-सात वर्षों में बढ़ा अपराध का ग्राफ : सांसद विद्युत वरण महतो

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर में करनी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या और शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को एनडीए के आह्वान पर बुलाए गए बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं, जबकि सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही भी काफी कम रही। बंद के समर्थन में भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में जुलूस निकालते हुए लोगों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते नजर आए।

जमशेदपुर बंद के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो भी साकची में अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि पिछले छह-सात वर्षों में शहर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या, लूट और छिनैती जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या होना प्रशासन की बड़ी विफलता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले मानगो क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं।

सांसद महतो ने दावा किया कि आम जनता और व्यापारिक संगठनों ने स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने में विफल रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश आकर्षित करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था आवश्यक है।

साकची, बिष्टुपुर, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, बर्मामाइंस और टाटानगर रेलवे स्टेशन के आसपास के बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने खुली दुकानों के संचालकों से शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिष्ठान बंद करने का अनुरोध किया, जिसे व्यापारियों का समर्थन मिला। इसके चलते सुबह के समय बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही।

बंद के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गश्ती दलों को भी सक्रिय रखा गया। बंद के कारण सुबह के समय यातायात आंशिक रूप से प्रभावित रहा, हालांकि अस्पतालों, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

एसएकेएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Bandh News: डीडी बार हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद सफल, सरयू राय बोले- अपराधियों का मनोबल बढ़ा

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आह्वान...

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद डबल डाउन बार पर बड़ी कार्रवाई, NOC निलंबित, अगले आदेश तक बंद रहेगा बार

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (Double Down) बार के बाहर करनी सेना युवा मोर्चा के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जिला प्रशासन...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

Chaibasa News: गुलगुला खाते समय श्वासनली में फंसा निवाला, युवक की तड़प-तड़प कर मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से सटे घाघरी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। खेत...

जमशेदपुर के एचआर लीडर भावुक गुप्ता की अनोखी किताब लॉन्च, फैंटेसी और पजल का अनूठा संगम ‘Nautica: The Sapphire Cube’

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एचआर प्रोफेशनल और लेखक भावुक गुप्ता ने बच्चों और किशोरों के लिए एक अनोखी फैंटेसी-पजल पुस्तक ‘Nautica: The Sapphire Cube’...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत