September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

JPSC Civil Services Prelims Result 2025 घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 3 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

JPSC Civil Services Prelims Result 2025 घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 3 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा आयोजित यह प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को संपन्न हुई थी। अभ्यर्थी अब अपना परिणाम जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

आयोग ने बताया कि यह परिणाम 30 जून 2026 को झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य (लिखित) परीक्षा की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जेपीएससी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

इसके अलावा निर्धारित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी आयोग को भेजने की प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश भी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, समय-सीमा और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि प्रकाशित परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि, टंकण संबंधी गलती अथवा अन्य तकनीकी त्रुटि पाई जाती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

जेपीएससी की ओर से अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जारी होने वाले नवीनतम अपडेट पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading