August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर-रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश के आसार, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जमशेदपुर और राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं मानसून की कमी के आंकड़ों में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।

झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीते तीन दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत पहुंचाई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून फिलहाल पूरे झारखंड में सक्रिय है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को रांची, जमशेदपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और अच्छी बारिश होने की संभावना है।

बारिश बढ़ने से मानसून की कमी में आया बड़ा सुधार

मानसून की सक्रियता का असर वर्षा के आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों में झारखंड में औसतन करीब 40 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 25.1 मिमी माना जाता है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में वर्षा की कमी का प्रतिशत, जो कुछ दिन पहले 61 प्रतिशत तक पहुंच गया था, घटकर 46 प्रतिशत रह गया है। इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत मिली है और खरीफ फसलों की बुआई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं।

अगले दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading