पटमदा में सिविल सेवा तैयारी को मिलेगा बढ़ावा, डिग्री कॉलेज जाल्ला में खुलेगा नि:शुल्क कोचिंग सेंटर

पटमदा : ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला में झारखंड सिविल सर्विसेज की नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के स्नातक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में रांची स्थित हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक शिव प्रसाद चौबे ने कॉलेज का दौरा कर संभावनाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के अनुसार, राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक कोचिंग सेंटर स्थापित करने की योजना है, जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम के सुदूर क्षेत्र पटमदा को भी शामिल किया गया है।

इस पहल को धरातल पर उतारने में अंचल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास और समाजसेवी विश्वनाथ महतो की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर अब सकारात्मक प्रगति हो रही है।

अंचल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पटमदा जैसे दूरदराज इलाके के छात्र-छात्राओं को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय कोचिंग और मार्गदर्शन मिल सकेगा, जिससे प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा।

वहीं, हंस चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक शिव प्रसाद चौबे ने कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य वंचित और ग्रामीण पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सेंटर शुरू होने पर अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी झारखंड सिविल सेवा में सफलता हासिल कर सकें।

इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और वे जल्द कोचिंग सेंटर शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं।

मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो, विश्वनाथ महतो, अभिराम महतो, गौतम गोराई, कमल कुमार महतो, बी. विनायक, शाश्वती महतो, माधुरी, श्रीकांत माझी, कृतिवास महतो और विश्वजीत महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अचानक छंटनी से 100 एसबीआई एटीएम सुरक्षा गार्डों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट, विधायक सरयू राय से लगाई गुहार

जमशेदपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम की सुरक्षा में वर्षों से तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को नई सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस (CISS) द्वारा अचानक नौकरी...

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चुनाव के समय भड़काऊ बयान देने का आरोप

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। कोलकाता की हेयर स्ट्रीट पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत