प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जमशेदपुर में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, 57 स्थानों पर विशेष अभियान, फूलों से बनेगी खाद

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जमशेदपुर में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और नगर उप आयुक्त कृष्णा कुमार ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया एवं मानगो नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मियों को हरी झंडी दिखाकर सफाई अभियान के लिए रवाना किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जहाँ सभी अधिकारियों व कर्मियों ने शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

प्रशासन ने इस अभियान के तहत जमशेदपुर में 40 और मानगो क्षेत्र में 17, कुल 57 स्थानों को चिन्हित किया है, जहां आमतौर पर कचरे की अधिकता रहती है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक इन जगहों पर विशेष सफाई के साथ-साथ दीवारों पर पेंटिंग और पौधारोपण भी किया जाएगा।

जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सफाईकर्मियों से केक कटवाया गया, जिससे समाज में उनके योगदान को मान्यता दी जा सके। वहीं धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों को इकट्ठा करने के लिए 10 वाहन तैनात किए गए हैं। ये फूल बाद में साइकलिंग प्रक्रिया द्वारा जैविक खाद में परिवर्तित किए जाएंगे।

यह अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और स्वच्छता के रूप में मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत