गम्हरिया के विद्या ज्योति स्कूल में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता , छात्र-छात्राओं ने वक्तृत्व कला का किया शानदार प्रदर्शन

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया: विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता और वक्तृत्व कौशल को निखारने के उद्​देश्य से टीजीएस कॉलोनी स्थित विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली भाषणों से निर्णायकों एवं उपस्थित शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता को कक्षाओं के आधार पर दो समूहों में विभाजित किया गया था, ताकि प्रतिभागियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया जा सके। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, प्रभावशाली प्रस्तुति और विषय की गहन समझ का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल में श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सुरोसंगीता मुखर्जी, जेवियर स्कूल की शिक्षिका संगीता राय तथा केपीएस गम्हरिया की शिक्षिका पौलोमी कान्जीलाल शामिल रहीं। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली, भाषा की शुद्धता और आत्मविश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में ग्रुप-1 में आकांक्षा कुमारी ने प्रथम, अनिता प्रधान ने द्वितीय तथा दीप्ति गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप-2 में सिमरन कुमारी प्रथम, रौनक गुप्ता द्वितीय तथा मन्नत कुमारी और मनप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिभागी छात्रों ने इस प्रतियोगिता की सराहना की और कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन से उन्हें काफी कुछ सीखने काे मिलेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क पर उतरे पूर्व मंत्री , भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कराया दुकानों को बंद

जमशेदपुर। करणी सेना के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में एनडीए द्वारा शुक्रवार को आहूत बंद के दौरान पूर्व मंत्री...

डीडी बार हत्याकांड के विरोध में भाजपा का जमशेदपुर बंद सफल

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड रेस्टोरेंट में हुई चर्चित हत्या के विरोध में शुक्रवार को एनडीए समर्थित जमशेदपुर बंद शांतिपूर्ण रहा।...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इस्कॉन जमशेदपुर में देव स्नान महोत्सव, 108 कलशों से भगवान जगन्नाथ का महास्नान, अब 15 दिन रहेंगे अनवसर में

जमशेदपुर: आषाढ़ मास में आयोजित होने वाली विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले देव स्नान महोत्सव...

जमशेदपुर में भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस, आपातकाल को बताया लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय

जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर इकाई ने आपातकाल के 51 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को संविधान हत्या दिवस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत