दलमा में वन्य जीव संरक्षण पर दो दिवसीय सेमिनार, बच्चों को दिया गया पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण

जमशेदपुर : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार तथा जैव विविधता परिषद की ओर से वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दलमा के मकुलाकोचा सभागार में दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला एवं वन्य जीव अवलोकन गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर झारखंड सरकार के बायोडायवर्सिटी पीसीसीएफ विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्रों को प्रकृति और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दलमा जंगल के आसपास के गांवों से आए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी जानकारियों के साथ प्रशिक्षण भी दिया गया। विश्वनाथ शाह ने कहा कि दलमा क्षेत्र के गांवों के बच्चे जंगल और वन्य जीवों के बारे में काफी अच्छी जानकारी रखते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाए जा रहे हैं, जिसका समापन 22 मई को रांची में किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जगन्नाथ मंदिर से लेकर रथ यात्रा तक : इस्कॉन प्रवक्ता राधारमण दास ने बताई आस्था, परंपरा और इतिहास की खास बातें

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। कोलकाता में इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने भगवान जगन्नाथ, दीघा जगन्नाथ मंदिर, रथ यात्रा और पश्चिम बंगाल की पूर्व...

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री ने ‘टू चाइल्ड’ पॉलिसी वापस लेने के निर्देश दिए

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं और कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 23 साल पुराने 'टू...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले के बाद भाजपा का पलटवार, बोली- सुरक्षा बढ़वाने के लिए खुद ही कराया हमला

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मदन मित्रा की गाड़ी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत तेज...

झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत