जमशेदपुर के गोलमुरी इलाके में बेखौफ अपराधियों ने फल व्यवसायी को मारी गोली, टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

हमलावार फरार, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच पड़ताल, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक कन्हैया यादव को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर स्थिति में उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. संध्या समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई.

वहां मौजूद लोगाें में किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने छानबीन की. पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा कि अपराधी मौके से फरार हो गए हैं और CCTV फुटेज की मदद से उनकी पहचान और तलाश की जा रही है.

घटनास्थल से पुलिस सबूत जुटा रही है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा या संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और गोलमुरी थाना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है पर समाचार लिखे जाने तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाया है। दिनेश कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जमशेदपुर में ऐसी हालत कभी नहीं थी लेकिन आज सरकार और शासन के कमजोर रवैए से अपराधी बेलगाम और शहर अशांत।



                
                    

                    
                    

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपए इनामी खूंखार अपराधी पैर में गोली लगने से घायल, भागने की कोशिश नाकाम

गोपालगंज, 30 मई (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांछित अपराधियों के घायल होने की घटनाएं जारी हैं। इस बीच, गोपालगंज के...

खरकई नदी से अज्ञात किशोर का शव बरामद, जांच जारी

जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में खरकई नदी से लगभग 16 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

एसआईआर का विरोध नहीं, साजिश और राजनीतिक दुरुपयोग के खिलाफ विपक्ष: आनंद दुबे

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष...

जमशेदपुर में गर्मी के बीच छुट्टियों की तैयारी तेज

जमशेदपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान परिवार दार्जिलिंग, गंगटोक और अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बीच बजट ट्रिप की मांग भी बढ़ी है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत