नगर निकाय चुनाव को लेकर जैक ने बदला परीक्षा का शेड्यूल, 11वीं की परीक्षा 25, 26 व 28 फरवरी को

JHARKHAND ACADEMIC COUNCIL : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने नगर निकाय चुनाव के कारण 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, इंटरमीडिएट (12वीं) हिंदी ‘बी’ की परीक्षा 23 के बजाय 24 फरवरी, 8वीं की 2 मार्च, 9वीं की 6-7 मार्च और 11वीं की परीक्षा 25, 26 व 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

ये हुआ बदलाव

परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले इंटरमीडिएट (12th) कक्षा के हिंदी बी पेपर का आयोजन 23 फरवरी को करवाया जाना था जिसे अब 24 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा।

8वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी को होनी थी लेकिन अब नए शेड्यूल के मुताबिक इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।

11वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक होना था। चूंकि अब 27 फरवरी को निकाय चुनाव की मतगणना होगी ऐसे में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में अब बोर्ड की ओर से इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25, 26 एवं 28 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा।

इन सबके अलावा 9वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 28 फरवरी और 2 मार्च को करवाया जाना था जिसे भी री-शेड्यूल कर दिया गया है। अब इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 6 एवं 7 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

सुरक्षित पलायन और बाल श्रम उन्मूलन हमारी साझा जिम्मेदारी: कुंवरजी बावलिया

गांधीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। गांधीनगर स्थित सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (एसपीआईपीए) में दो दिवसीय अंतरराज्यीय संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें इस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

जमशेदपुर सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बढ़ी चिंता

==परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप ==आईसीयू, डायलिसिस व अन्य सुविधाओं के संचालन को लेकर भी उठ रहे प्रश्न जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत